अगर आप सभी बुरा ना तो आप सभी से एक बात पूछना चाहता हूं कि ये गौ हत्या और गौ रक्षा किस चिड़िया का नाम है। अभी कुछ समय पहले ही एक पार्टी के लोगों ने गौ हत्या और गौ रक्षा पर लम्बी लड़ाई लड़ी थी भाई... शायद कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा भी था "शायद"। पता नहीं कितना कामयाब हुए "बेचारे" और कितना नहीं। "शायद" कइयों के हाथ पैर भी टूट गए थे।
खैर बात ये है कि कल मैं एक दोस्त के घर गया था। तो मुझे कुछ दिखा, मतलब उसके घर के बाहर ही एक गाय की मौत हो गई थी। गाय की गलती बस इतनी थी कि वो गलत घर में पली हुई थी। मतलब बेचारी दूध तो देती थी लेकिन बेचारी को खाना सही से नहीं मिलता था। सुबह ही उसे घर से हांक दिया जाता था। सुबह ८-९ बजे के बीच दूध दुहने के साथ थोड़ा भूसा चूनी देते थे। फिर घर से भगा दिया जाता था। फिर ४ बजे ले जाते थे और दुहने के बाद छोड़ देते थे। गाय कहाँ जा रही है, क्या खा रही है, कुछ खा भी रही है या नहीं इन सभी से उन्हें कोई मतलब नहीं होता। यार मैं एक बात पूछना चाहता हूँ कि जब गायों या अन्य जानवरों को खिलाने और पालने की हिम्मत और जज्बा नहीं हो तो पालने का दिखावा करते ही क्यों हो यार। सिर्फ दूध और दूध बेचकर आने वाले पैसों की लालच में। पहले मवेशियों को तो संभल लो भाइयों।
मैं रात ११ बजे तक उसके घर पर ही था। लेकिन गाय का मालिक केवल एक बार ६ बजे आया था। फिर नहीं लौटा क्यों ये मुझे नहीं पता, शायद अब तो गाय दूध देने लायक नहीं रही ना। कोई please ये बताएगा कि ये "गौरक्षा" कहलायेगी या फिर "गौहत्या" का नाम दिया जायेगा इसे। सिर्फ यही नहीं ऐसे जाने कितने ही लोग होंगे जो सिर्फ दूध की लालच में गाय की दुर्दशा कर देते हैं।


